हॉस्टल के कमरे में जहरीले सांप ने 8वीं के 3 छात्रों को डसा, 1 बच्चे की मौत

 Venomous snake nibbles 3 understudies in Andhra Pradesh : कुरुपम, विजयनगरम के ज्योति बा फुले पिछड़ा वर्ग कल्याण आवासीय विद्यालय में यह घटना हुई है. 




आधी रात को जब बच्चे विद्यालय के छात्रावास में सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काटा. इससे अफरा-तफरी मच गई.

विजयनगरम. आंध्रप्रदेश में विजयनगरम (Vizianagaram, Andhra Pradesh) जिले के कुरुपम में जहरीले सांप के काटने से 1 स्कूली बच्चे की मौत होने की खबर है. जबकि 2 अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है. ये तीनों ही बच्चे 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले हैं.


खबरों में मुताबिक, कुरुपम, विजयनगरम के ज्योति बा फुले पिछड़ा वर्ग कल्याण आवासीय विद्यालय में यह घटना हुई है. आधी रात को जब बच्चे विद्यालय के छात्रावास में सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काटा. इससे अफरा-तफरी मच गई. बच्चों के नाम एम. रंजीत कुमार, ई. वमसी और वी. नवीन बताए गए हैं. ये तीनों एक ही छात्रावास में रहते हैं, जहां यह घटना हुई. सांप के काटने के तुरंत बाद विद्यालय-प्रबंधन ने तीनों छात्रों को पहले पार्वतीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उनको विजयनगरम के तिरुमला अस्पताल (Tirumala Hospital, Vizianagaram) भेज दिया गया.


इसी बीच, उपमुख्यमंत्री और आदिवासी कल्याण मंत्री पुष्पा श्रीवानी (Representative CM Pushpa Srivani) ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के हालात का जायजा लिया. उन्हें विजाग (Visakhapatnam) के केजी हॉस्पिटल भेजने का बंदोबस्त कराया. वहां इलाज के दौरान एम रंजीत कुमार को बचाया नहीं जा सका. वहीं, दो में से एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे वेंटिलेटर (Ventilator) पर रखा गया है. जबकि तीसरे की हालत स्थिर बताई जाती है. खबरों की मानें तो विजाग के संयुक्त कलेक्टर एम. महेश कुमार खुद बच्चों की हालत पर लगातार जानकारी ले रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Vibez Keto Gummies Reviews Must Read About Vibez Keto Gummies Customer Review

Divinity labs keto gummies Reviews (Scam Exposed 2022) Is It Scam Or Legitimate?

Vitality Cbd Gummies For Sex– The Best And Easy Way To Increase Stamina